हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर पूर्व सभापति संतोष बंसल और निवर्तमान सभापति सुमित रिणवा ने पानी निकासी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला मुख्यालय पर शहर में हुई बारिश से सड़कों पर आए पानी को लेकर पूर्व सभापति संतोष बंसल व नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुमित रिणवा ने पानी निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्हें सूचना मिली की जंक्शन की सिविल लाईन की तरफ बना बंधा टूटने की कगार पर था,जिसकी सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ मौके पर पहुँचे और बंधे को मजूबत करवाया।