हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन की खोसा कॉलोनी में बरसात के मौसम में जहरीला सांप आने से कॉलोनी वासियों में मचा हड़कंप
जंक्शन की खोसा कॉलोनी में शनिवार शाम को मानसून के सीजन में बारिश के समय जहरीला सांप आ जाने से एक बार कॉलोनी के अंदर हड़कंप मच गया कॉलोनी वासी भी अपने घरों के बाहर निकल गए और कॉलोनी वासियों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी। कॉलोनी वासियों ने बताया कि अक्सर खाली प्लाट पड़े होने के कारण जहरीले जानवर आते हैं नगर परिषद को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।