हनुमानगढ़: जंक्शन की सिंचाई कॉलोनी में जर्जर भवन में चल रहा जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बारिश में हादसे को लेकर शिफ्ट करने की मांग
हनुमानगढ़ जंक्शन की सिंचाई कॉलोनी में जर्जर व क्षतिग्रस्त भवन में संचालित राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। इस संबंध में आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आनन्द कुमार बंसल की ओर से विधायक व आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक को पत्र लिखा गया है। साथ ही प्रतिलिपि उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।