हनुमानगढ़: जंक्शन में 2 लाख 10 हजार किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 42 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित
जिले के किसानों को योजना की किस्त उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई और लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिले के 2 लाख 10 हजार लाभार्थियों के खातों में 42 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इस मौके पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक बलकरण सिंह ने कॉटन में गुलाबी सुंडी के प्रकोप के प्रबन्ध के लिए फेरोमोन ट्रैप के बारे में किसानों को जानकारी दी।