हनुमानगढ़: टाउन में नगर परिषद के अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवा देने के मामले में विभाग ने नोटिस देकर रिकॉर्ड मांगा
हनुमानगढ़ टाउन में नगरपरिषद की ओर से संचालित अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवाएं देने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को तीसरे दिन भी जांच में जुटी रही। इस बीच सीएमएचओ ने नगरपरिषद से अस्पताल संचालन, स्टाफ और दवाओं की खरीद संबंधित का रिकॉर्ड मांगा है। गौरतलब है कि इस अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी दवा दी जा रही थी।