हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के इंदिरा गांधी नहर में प्रौढ़ का शव मिला, टाउन थाने में 7 जनों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज
घर से लापता प्रौढ़ का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला। इस संबंध में टाउन थाने में सात जनों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार इन्दाज पुत्र चन्दुराम सुथार रावतसर ने रिपोर्ट दी कि गांव के श्रवण,मनीष,नरसिंह,सुरेन्द्र,कलवंत,विनोद,हरबंसलाल से उसके भाई का जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी निरंतर उसको जान से मारने की धमकी दे रहे थे।