बारां: जैपला के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Apr 22, 2025 जैपला के पास मंगलवार सुबह 11 बजे करीब चलती बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार बादाम बाई पत्नी बिरधी लाल मेघवाल जैपला से अपने गांव गैंहू खेड़ी बाइक पर बैठकर आ रही थी तभी यह गिरकर गंभीर घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।