बारां: वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला कोटा रोड पर सांसद कार्यालय में आयोजित हुई
Baran, Baran | Apr 22, 2025 केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए वक़्फ़ संशोधन अधिनियम को लेकर मुस्लिम समाज एवं आमजन को अधिनियम के लाभ गिनाने हेतु भाजपा कार्यकर्त्ता वक़्फ़ सुधार जनजागरण अभियान चलाकर घर घर संपर्क करेंगे। अभियान को लेकर भाजपा बारां की जिला कार्यशाला मंगलवार को शहर के सांसद कार्यालय पर झालावाड़ जिला प्रभारी छगन माहुर के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।