डुमरांव: गांधी-शास्त्री जयंती पर डुमरांव स्टेशन पर सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश, सुविधाओं व व्यवस्था सुधार की मांग
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे डुमरांव रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर की साफ सफाई की।