तुर्कौलिया में हथियारों का जखीरा बरामद! वायरल वीडियो से खुला मामला, पिता-पुत्र गिरफ्तार
मोतिहारी में अवैध हथियारों के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है! तुर्कौलिया में अवैध हथियार के साथ पूजा करते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई। छापेमारी हुई और जो बरामदगी सामने आई, उसने कई सवाल खड़े कर दिए! दो देशी कट्टे, तीन अर्धनिर्मित कट्टे, एक अर्धनिर्मित कारबाइननुमा हथियार और पांच जिंदा कारतूस! इतना ही नहीं, हथियारों के साथ कई औजार और चार मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है।।।।।।।।।।
#Turkaulia #MotihariNews #IllegalWeapons #BiharPolice #Today24CrimeNews