आज दिनांक- 29.10.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 07 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं, शेष 03 मामलों के संबंध में संबंधित पक्षों को अगली सुनवाई के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
इस सुनवाई का मुख्य उद्देश्य माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना और उनसे संबंधित समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान करना था।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध कार्रवाई की महत्ता पर बल दिया, ताकि जरूरतमंद माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके तथा उनके सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
#DistrictAdministration
#Samastipur
#highlights
Patna, Bihar | Oct 29, 2026