#बालाघाट
जन अभियान परिषद के आदर्श बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को दी गई नैतिक शिक्षा
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य (एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष) की छात्रा साक्षी कराडे द्वारा वार्ड क्रमांक 14, मरारी मोहल्ला में निशुल्क आदर्श बाल संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 08 जून को संस्कार केंद्र में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए नैतिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों से प्रातःकाल जल्दी उठने, नियमित दिनचर्या अपनाने, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने जैसे विषयों पर प्रश्न पूछकर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को एक प्रेरणादायक बाल गीत एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी कहानी भी सुनाई गई। श्री भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
बाल संस्कार केंद्र में आयोजित इस गतिविधि से बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और सीखने की गतिविधियों में रुचि दिखाई।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation