Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

UP के Kanpur से आई अनोखी खबर, पत्नी को छोड़ पति ने थामा अपनी सास का हाथ, Court पहुंचकर की शादी!

Balaghat, Balaghat | Jun 8, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने की वैनगंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास गतिविधि के तहत,6 एम.पी. बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी वी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 8 जून 2026  वैनगंगा नदी स्थित शंकर घाट पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने घाट परिसर एवं नदी तट पर फैले प्लास्टिक कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ गजानन कटरे के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कैडेट्स द्वारा किए गए इस पवित्र एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा नदियों एवं जलाशयों को प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की। एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह प्रयास समाज को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित यह अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ। महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति प्रदान कर सहभागिता किया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation  #NCC

#बालाघाट पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने की वैनगंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास गतिविधि के तहत,6 एम.पी. बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी वी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 8 जून 2026 वैनगंगा नदी स्थित शंकर घाट पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने घाट परिसर एवं नदी तट पर फैले प्लास्टिक कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ गजानन कटरे के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कैडेट्स द्वारा किए गए इस पवित्र एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा नदियों एवं जलाशयों को प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की। एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह प्रयास समाज को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित यह अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ। महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति प्रदान कर सहभागिता किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation #NCC

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

#बालाघाट
जन अभियान परिषद के आदर्श बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को दी गई नैतिक शिक्षा

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य (एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष) की छात्रा साक्षी कराडे द्वारा वार्ड क्रमांक 14, मरारी मोहल्ला में निशुल्क आदर्श बाल संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 08 जून को संस्कार केंद्र में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए नैतिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों से प्रातःकाल जल्दी उठने, नियमित दिनचर्या अपनाने, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने जैसे विषयों पर प्रश्न पूछकर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को एक प्रेरणादायक बाल गीत एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी कहानी भी सुनाई गई। श्री भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

बाल संस्कार केंद्र में आयोजित इस गतिविधि से बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और सीखने की गतिविधियों में रुचि दिखाई।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation

#बालाघाट जन अभियान परिषद के आदर्श बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को दी गई नैतिक शिक्षा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य (एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष) की छात्रा साक्षी कराडे द्वारा वार्ड क्रमांक 14, मरारी मोहल्ला में निशुल्क आदर्श बाल संस्कार केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 08 जून को संस्कार केंद्र में विकासखंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार भगत ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए नैतिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों से प्रातःकाल जल्दी उठने, नियमित दिनचर्या अपनाने, माता-पिता एवं बड़ों का सम्मान करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने जैसे विषयों पर प्रश्न पूछकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को एक प्रेरणादायक बाल गीत एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी कहानी भी सुनाई गई। श्री भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का होना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। बाल संस्कार केंद्र में आयोजित इस गतिविधि से बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और सीखने की गतिविधियों में रुचि दिखाई। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

#बालाघाट
नगरपालिका मलाजखंड द्वारा मोहगांव में लोक कल्याण मेले का किया गया आयोजन

मेले में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पालिका मलाजखंड द्वारा 08 जून को न्यू बस स्टैंड मोहगांव में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में किया गया। मेले में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मानसिंह मरावी, सभापति श्री मधु शेंद्रे, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश बाघमारे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रुपये ऋण के 07 हितग्राहियों, 25 हजार रुपये ऋण के 05 हितग्राहियों तथा 50 हजार रुपये ऋण के 04 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत कर वितरण किया गया। इसके अलावा एक हितग्राही को क्रेडिट कार्ड एवं एक हितग्राही को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड प्रदान किया गया।

लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये ऋण श्रेणियों के कुल 13 नवीन आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं क्रेडिट कार्ड हेतु 02 नवीन आवेदन दर्ज किए गए। शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम योगी मानधन योजना के तहत 21 हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #mpurbandeptt

#बालाघाट नगरपालिका मलाजखंड द्वारा मोहगांव में लोक कल्याण मेले का किया गया आयोजन मेले में पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से नगर पालिका मलाजखंड द्वारा 08 जून को न्यू बस स्टैंड मोहगांव में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में किया गया। मेले में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मानसिंह मरावी, सभापति श्री मधु शेंद्रे, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश बाघमारे की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रुपये ऋण के 07 हितग्राहियों, 25 हजार रुपये ऋण के 05 हितग्राहियों तथा 50 हजार रुपये ऋण के 04 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृत कर वितरण किया गया। इसके अलावा एक हितग्राही को क्रेडिट कार्ड एवं एक हितग्राही को डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड प्रदान किया गया। लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये ऋण श्रेणियों के कुल 13 नवीन आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं क्रेडिट कार्ड हेतु 02 नवीन आवेदन दर्ज किए गए। शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम योगी मानधन योजना के तहत 21 हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

UP के Kanpur से आई अनोखी खबर, पत्नी को छोड़ पति ने थामा अपनी सास का हाथ, Court पहुंचकर की शादी! - Balaghat News