चूरू: सदर थाने में पुलिस के सामने उत्पात मचाने वाले युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 16, 2025 चूरू के सदर थाने में एक युवक को पुलिस के सामने उत्पात मचाना महंगा पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति को बीएनएस की धारा 170 शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने शुक्रवार को बताया कि सदर पुलिस एक वारंटी महिला मैना देवी को सदर थाने में लेकर आई थी।