चूरू: चूरू के युवाओं ने सेठानी जोहड़ के प्रति समर्पण दिखाते हुए नगर परिषद से सहयोग के लिए आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | May 16, 2025 चूरू की ऐतिहासिक धरोहर सेठानी जोहड़ा की स्वच्छता को लेकर चूरू के युवाओं ने एक अनुकरणीय पहल की है। हर रविवार को ये युवा अपनी स्वेच्छा से श्रमदान कर जोहड़े की सफाई कर रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे चूरू के युवाओं ने नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जोहड़े की सफाई में सहयोग करने का निवेदन किया।