बैतूल नगर: 251 फीट लंबी कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, रात्रि विश्राम के बाद चिखलार में पारद शिवलिंग के दर्शन कर भोपाली रवाना
बैतूल में सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पीपल चौक स्थित नीलकंठेश्वर शिव मंदिर समिति की ओर से निकाली जा रही कांवड़ यात्रा इस बार 251 फीट लंबी विशाल कांवड़ के साथ निकली है। शनिवार 15 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे शिवभक्तों ने खेड़ी स्थित ताप्ती नदी से जल भरा और विशाल कांवड़ के साथ पैदल भोपाली छोटे महादेव के लिए