बिशुनपुरा: विशुनपुरा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, उमस से मिली राहत, खेतों में लौटी रौनक
विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मौसम मेहरबान हो गया है। सोमवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को भी दिन भर हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतों में सूख रही फसलों को भी नया जीवन मिल गया है।