लखीसराय: जिला नियोजनालय में रोजगार कैंप, नौ अभ्यर्थियों का हुआ चयन
मंगलवार के संध्या 5:15 पर कार्यालय कर्मी नीतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में मंगलवार को एकदिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया