बरडीहा: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बरडीहा में बीटीएम और एटीएम का वेतन रोका, बर्खास्तगी की चेतावनी
Bardiha, Garhwa | Sep 11, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड में विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति पर दो अधिकारियों के खिलाफ गाज गिरी है। बरडीहा बीडीओ सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आकाश कुमार सिंह और सहायक तकनीकी प्रबंधक आशुतोष कुमार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।