मंडला: जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम ने लफरा में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Mandla, Mandla | Jul 29, 2026 जनकल्याण मंच की ओर से ग्राम लफरा स्थित पहाड़ी वाली खेरमाई माता मंदिर प्रांगण में विशाल पौधरोपण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। बुधवार 12 बजे पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम ने पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।