गोपालगंज: सासामुसा के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, सड़क के किनारे जलाते चिता पर गिरे अधेड़, हुई मौत: स्वजन शिव कुमार प्रसाद।
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोग सड़क के किनारे जलते चिता पर जाकर गिर गए। इस घटना में वकील प्रसाद की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गोरखपुर रेफर हो गए। इसकी जानकारी स्वजन शिव कुमार प्रसाद ने दी।