नशे के खिलाफ अभियान को जनआंदोलन बनाएं : डीएम समीर सौरभ
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में बिहार नशामुक्ति अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने दीपावली एवं छठ महापर्व के दौरान छठ घाटों सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां :
- अब तक 13,561 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ।
- 70 जागरूकता कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण।
- 14 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन।
- 199 स्थानों पर होर्डिंग एवं 53 स्थानों पर सेल्फी स्टैंड स्थापित।
- 10 स्थानों पर एलईडी वैन से प्रचार-प्रसार।
डीएम ने सभी संबंधित विभागों को अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आइए, नशामुक्त बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
#NashaMuktBihar #SamratChoudhary #BiharGovernment #IPRDBihar #Gopalganj
2 views | Gopalganj, Bihar | Nov 2, 2026