जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 26 फरियादियों की समस्याएं
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्तिथि में समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 18 मामले भूमि एवं राजस्व से तथा 08 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे।
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रशासन की प्राथमिकता।
#Gopalganj #SamratChoudhary #IPRDBihar #PublicGrievance #GoodGovernance