अमरिया: राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया, ब्लॉक प्रमुख ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अमरिया में वन महोत्सव के मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह ने बृहस्पतिवार को 12 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।