चौरीचौरा: भोपा बाजार में मलबा हटाने को लेकर गरमाया माहौल
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भोपा बाजार में पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण का मलबा हटाने को लेकर बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। लोक निर्माण विभाग की टीम ने राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में अतिक्रमण स्थल पर पड़े मलबे को हटवा दिया। इस दौरान एक महिला ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए कार्रवाई का विरोध किया। भोपा बाजार में जमीन पर किए गए अतिक्रमण ध्वस्त कराया था।