पटना ग्रामीण: IGIMS में बेड बेचने का चल रहा धंधा, तेजस्वी यादव ने मंत्री के PA पर लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के PA पर बड़ा आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे राबड़ी आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री मंगल पांडे के PA को बेड बेचवा बताया है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने डंके की चोट पर इस बात का दावा किया है कि आईजीआईएमएस में बेड बेचे जा रहे हैं।