पटना ग्रामीण: जक्कनपुर: शीला सदन में नवविवाहिता का शव बरामद, पति, सास और ननद पर हत्या का आरोप
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पूरव गली नंबर 3 में स्थित शीला सदन में 1 वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद नवविवाहिता का ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिया। हालांकि इससे पहले बेरहमी से पिटाई भी की गई। घटना सोमवार की शाम करीब 4 बजे की है। वहीं जक्कनपुर थाना की सूचना पर पहुंची FSL की टीम साक्ष्य संकलन कर अपने साथ ले गई।