पटना ग्रामीण: मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर केस किया फाइल, सिविल कोर्ट पहुंचे
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर केस फाइल किया है। इसे लेकर मंत्री अशोक चौधरी सिविल कोर्ट पहुंचे थे। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि प्रशांत किशोर ने करीब 2 महीने पहले उन पर उनकी बेटी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था।