पटना ग्रामीण: पटना: रेप पीड़िता मामले में मंत्री मंगल पांडे ने दी सफाई, जांच के लिए 3 डायरेक्टर इन चीफ के नेतृत्व में बनी कमेटी
PMCH में रेप पीड़िता बच्ची के इलाज में हुई लापरवाही को लेकर पटना के डेंटल कॉलेज अस्पताल में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपनी सफाई दी है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने बताया कि वह बाहर गए हुए थे और कल ही वह पटना लौटे हैं। मौके पर उन्होंने उस बच्ची के साथ घिनौना काम करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।