पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन आज से खुला, सुबह 6:30 बजे पहली फ्लाइट लैंड हुई
पटना एयरपोर्ट का पुराना भवन सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है। जबकि मंगलवार से नए टर्मिनल भवन को लोगों के लिए खोल दिया गया है। नेट टर्मिनल भवन में फिलहाल दो एंट्री गेट से यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे इस नेट टर्मिनल भवन के रनवे पर इंडिगो की फ्लाइट ने लैंड किया।