पटना ग्रामीण: बक्सर और रोहतास में खुलेंगे आवासीय विद्यालय, पटना कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
सचिवालय में मंगलवार सुबह 11:00 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें बक्सर और रोहतास में आवासीय विद्यालय खोलने की मंजूरी भी मिली है।