चांदपुर: चांदपुर में एसडीएम कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धनोरा मार्ग अधर में लटके होने पर किया प्रदर्शन
अधूरे सड़क निर्माण को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता ने किया विरोध प्रदर्शन,आंदोलन की दी चेतावनी चांदपुर,गजरौला,दिल्ली,धनौरा मार्ग निर्माण काफी समय से अधूरा पड़ा होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है।सैकड़ो की तादात में उपजिलाधिकारी कार्यालय चांदपुर पहुंचे शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।