गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिवाला कला क्षेत्र के गांव हिसामपुर निवासी विकास कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि एक युवक उनके चाचा फूल सिंह के घर में घुस गया जिसको देखने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक नौगांवा सादात के गांव गजस्थल निवासी अनस निकला। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।