कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। बड़ी संख्या में वार्डवासी, व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान को हटाने का संकल्प दोहराते हुए कलेक्टर को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया । उनका कहना है कि दुकान के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बहरहाल कोरबा कलेक्टर ने मामला संज्ञान मे लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
#korba#chhattisgarh #chhattisgarhupdate24 #viral #public
Korba, Korba | Jun 22, 2026