पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र से एक गांव से नाबालिग आदिवासी युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया। घटना के बाद से गांव में चर्चा तेज है और परिजन लगातार युवती की तलाश कर रहे हैं।