Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

रतलाम कृषि उपज मंडी के भाव:रतलाम में शरबती और लोकवन गेहूं के अधिकतम दाम 3741 और 2630 रुपये रहे #महंगाई #weat #ratlam

Ratlam Nagar, Ratlam | May 12, 2022

MORE NEWS

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 08 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई दोनों ही शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 05 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 01 शिकायत स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी जिसे तत्काल निराकृत कर दिया गया।
 उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
#jansampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 08 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई दोनों ही शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया। सफाई से संबंधित 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 01 शिकायत स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी जिसे तत्काल निराकृत कर दिया गया। उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई। #jansampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत रतलाम द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्तुतीकरण जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों के समक्ष किया गया।
     प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा विभागीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में जिले की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ जिला स्तरीय प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।
     प्रशिक्षण केंद्र में 100 प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण हॉल तथा 40 व्यक्तियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में पुस्तकालय, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम, व्हाइट बोर्ड, स्टेशनरी, बायोमेट्रिक डिवाइस, स्वच्छ एवं शुद्ध भोजन व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त रसोईघर, स्वच्छ शौचालय तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था उपलब्ध है। यह केंद्र महिलाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित परिसर के रूप में विकसित किया गया है।
      आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 534 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें आवास, दोनों समय का भोजन, सुबह की चाय, नाश्ता, दिन में दो बार चाय-बिस्किट, प्रशिक्षण के फोटो, प्रमाण-पत्र, पैड, पेन एवं फोल्डर की सुविधा शामिल है। वहीं गैर-आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 294 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें सुबह की चाय, नाश्ता, दो बार चाय-बिस्किट, दोपहर का भोजन, पैड, पेन एवं फोल्डर उपलब्ध कराया जाता है। अतिरिक्त आवश्यकताओं की मांग किए जाने पर उपलब्ध सुविधाएं अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रदान की जा सकती हैं।
     प्रशिक्षण केंद्र की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल https://mpsrlm-cmtc.mp.gov.in/center-details/27 के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जिला आजीविका मिशन कार्यालय में पत्र भेजकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आरक्षण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान (मो. 8349901501) तथा जिला प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी श्री अभिलाष कुमार सोनी (मो. 8349901323) से संपर्क किया जा सकता है।
#JanSampark #ratlam

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत रतलाम द्वारा संचालित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्तुतीकरण जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों के समक्ष किया गया। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा विभागीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में जिले की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। यह केंद्र राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ जिला स्तरीय प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। प्रशिक्षण केंद्र में 100 प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण हॉल तथा 40 व्यक्तियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र में पुस्तकालय, एलईडी प्रोजेक्टर, माइक सिस्टम, व्हाइट बोर्ड, स्टेशनरी, बायोमेट्रिक डिवाइस, स्वच्छ एवं शुद्ध भोजन व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त रसोईघर, स्वच्छ शौचालय तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था उपलब्ध है। यह केंद्र महिलाओं के लिए पूर्णतः सुरक्षित परिसर के रूप में विकसित किया गया है। आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 534 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें आवास, दोनों समय का भोजन, सुबह की चाय, नाश्ता, दिन में दो बार चाय-बिस्किट, प्रशिक्षण के फोटो, प्रमाण-पत्र, पैड, पेन एवं फोल्डर की सुविधा शामिल है। वहीं गैर-आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रतिभागी प्रतिदिन 294 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें सुबह की चाय, नाश्ता, दो बार चाय-बिस्किट, दोपहर का भोजन, पैड, पेन एवं फोल्डर उपलब्ध कराया जाता है। अतिरिक्त आवश्यकताओं की मांग किए जाने पर उपलब्ध सुविधाएं अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रदान की जा सकती हैं। प्रशिक्षण केंद्र की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल https://mpsrlm-cmtc.mp.gov.in/center-details/27 के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जिला आजीविका मिशन कार्यालय में पत्र भेजकर भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आरक्षण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु जिला परियोजना प्रबंधक श्री जय प्रकाश सिंह चौहान (मो. 8349901501) तथा जिला प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी श्री अभिलाष कुमार सोनी (मो. 8349901323) से संपर्क किया जा सकता है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज प्रभारी कलेक्टर एवं  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में आयुक्त नगर निगम  श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे समीक्षा के दौरान सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण एल -1 स्तर पर ही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये । सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे शिकायत कर्ता से बात करके समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गये । साथ ही समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए गये । बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल करने की कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को प्राथमिकता से चिन्हित कर वर्षाकाल प्रारंभ होने के पूर्व डीस्मेंटल करने की कार्यवाई के लिए निर्देशित किया। 
 बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं  सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग   के निर्देशानुसार सरकार द्वारा  विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 12 जून से 18 जून तक सभी जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायो मे जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे । सभी विभागीय अधिकारी  निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के आयोजन की तैयारी कर ले। जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की  प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं  (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, समयावधि पत्रों, समग्र ई केवायसी एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक मे समीक्षा के दौरान सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण एल -1 स्तर पर ही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये । सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों मे शिकायत कर्ता से बात करके समाधानकारी जवाब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गये । साथ ही समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश नगरीय निकाय सी एम ओ एवं जनपद सीईओ को दिए गये । बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के जर्जर भवनों को चिन्हित कर डीस्मेंटल करने की कार्यवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों को प्राथमिकता से चिन्हित कर वर्षाकाल प्रारंभ होने के पूर्व डीस्मेंटल करने की कार्यवाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 12 जून से 18 जून तक सभी जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायो मे जनकल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे । सभी विभागीय अधिकारी निर्देशानुसार जन कल्याण शिविर के आयोजन की तैयारी कर ले। जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की।
धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 18000 रुपये का विक्रय किया गया।  श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1000 रुपये का,  श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 5050 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 10000 रुपये का, श्री नर्सिंग कालजी पीपलघाटी  द्वारा जैविक सब्जियां 2000 रुपए का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां एवं श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा जैविक सब्जियां का विक्रय किया गया ।
जैविक हाट बाजार में कुल 37950 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।
#JanSampark #ratlam

परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया। हाट बाजार में कुल 7 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की। धामनोद से आए किसान श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल, केसर आम एवं मूंगफली का 18000 रुपये का विक्रय किया गया। श्री उमेश धाकड़ (बांगरोद) द्वारा घी एवं दूध 1000 रुपये का, श्री दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी द्वारा शहद 5050 रुपए का, श्री दिलीप पाटीदार (करिया) द्वारा देसी घी 10000 रुपये का, श्री नर्सिंग कालजी पीपलघाटी द्वारा जैविक सब्जियां 2000 रुपए का, श्री तेजराम सांखला द्वारा जैविक सब्जियां एवं श्री प्रवीण पाटिल रतलाम द्वारा जैविक सब्जियां का विक्रय किया गया । जैविक हाट बाजार में कुल 37950 रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि  रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है ,  जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , सबसे श्रेष्ठ सेवा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में पद्मश्री डॉ लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बतातें हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्डियक एम्बुलेंस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर  संचालन की बात कही।
 कार्यक्रम के दौरान रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था उपलब्ध है , एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा विगत 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने एवं साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक एंबुलेंस द्वारा दूरी तय करने की बात कही । एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी। 
 कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , पद्मा श्री डॉ लीला जोशी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है , जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , सबसे श्रेष्ठ सेवा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में पद्मश्री डॉ लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बतातें हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्डियक एम्बुलेंस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर संचालन की बात कही। कार्यक्रम के दौरान रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था उपलब्ध है , एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा विगत 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने एवं साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक एंबुलेंस द्वारा दूरी तय करने की बात कही । एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , पद्मा श्री डॉ लीला जोशी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026