सिमडेगा: सिमडेगा डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की समीक्षा हुई
सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में ग्रामीण विकास पंचायती राज सहित अन्य विभाग की गुरुवार को 1:00 बजे समीक्षा हुई। जहां पर उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत कार्यों को पूरा करने एवं जिनके कार्य पूरा हुआ है उनके गृह प्रवेश तथा नए लाभुकों को जल्द से जल्द राशि निर्गत करने से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।