सिमडेगा: किनिरकेला गांव में ग्राम सभा मंच की हुई बैठक, वनों के संरक्षण से संबंधित हुई चर्चा
सिमडेगा के किनिरकेला गांव में गुरुवार को दोपहर में ग्राम सभा मंच की विशेष बैठक का आयोजन किया गया ,जहां पर केंद्रीय प्रभारी सोहनलाल कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष समर्पण सुरीन भी उपस्थित है। जहां पर केंद्रीय प्रभारी ने वन अधिकार कानून 2006 के तहत अधिकार एवं सभी चीजों को लेकर ग्रामीणों को जागरुक कर ग्राम सभा मजबूत बनाने कहा।