सिमडेगा: डूमरटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, लाया गया सदर अस्पताल
सिमडेगा डूमरटोली में गुरुवार की सुबह जहरीले सांप के काटने से नीलम टेटे नामक वृद्ध की तबियत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी देते हुए वृद्ध ने बताया कि वह अपने घर पर था इसी दौरान उसके हाथ पर सांप ने काटा इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है।