सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन, त्योहार पर हुई चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा सदर थाना परिसर में गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया बैठक में एसडीपीओ बीडीओ, थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने को लेकर लोगों से अपील की गई ।साथ ही त्यौहार के दौरान अवैध शराब, शहर में खराब पड़े लाइट एवं खड्डों को मरम्मत करने संबंधित कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।