टाटीझरिया: टाटीझरिया की सार्वजनिक दुर्गापूजा में आस्था की अनूठी मिसाल, 1981 से पूर्वजों की परंपरा जारी
1981 से चली आ रही टाटीझरिया की सार्वजनिक दुर्गा पूजा में आस्था की अनूठी मिसाल, पूर्वजों के बाद भी निभ रही आस्था की परंपरा। आस्था ऐसी कि पुरखों के जाने के बाद भी उनका संकल्प जीवित है। हजारीबाग जिले के टाटीझरिया में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की परंपरा इसका अनूठा उदाहरण है। वर्ष 1981 में शुरू हुई इस पूजा में माता के श्रृंगार की बुकिंग वर्ष 2052 तक पूरी हो चुकी है।