Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

छात्र आंदोलन में घायल रिविलगंज BDO रितेश कुमार सिंह सम्मानित, पत्नी-बेटे ने ग्रहण किया प्रशस्ति पत्र #छपरा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल 41 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सदर छपरा के अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) प्रमोद कुमार पांडेय, छपरा सदर के BDO दृष्टि पाठक और रिविलगंज के BDO रितेश कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था संभालते समय रितेश कुमार सिंह पथराव की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी और उनका मस्तिष्क का ऑपरेशन भी किया गया। फिलहाल वे पटना के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में इलाजरत होने के कारण उनकी पत्नी और बेटे ने राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के मंच पर पहुंचकर उनके स्थान पर प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। वहीं, इसी घटना के दौरान घायल हुए छपरा सदर के BDO दृष्टि पाठक की आंख में भी चोट लगी थी। उनके परिजनों को भी समारोह में बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पूरी खबर काॅमेंट बाॅक्स में पढ़ें! #Chhapra | #Saran | #IndependenceDay | #RiteshKumarSingh | #BDO | #StudentMovement | #RajendraStadium | #KaawKaawNews

Chapra, Saran | Aug 16, 2026