थरथरी: प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को बीडीओ ने किया सम्मानित
थरथरी प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों को बीडीओ ने बुधवार को शाम चार बजे प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ गौरी कुमारी ने बतायी कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया था।