थरथरी: श्याम भारत गैस ग्रामीण वितरक के पास 'गैस सुरक्षा कार्यक्रम' का किया गया आयोजन
थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्याम भारत गैस ग्रामीण वितरक के पास भारत गैस कंपनी द्वारा गैस सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर 2 बजे किया गया। कार्यक्रम में भारत गैस सिलेंडर से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जा सके, इसके बारे में विस्तार से बताया और समझाया गया। जिसमें गैस के सुरक्षित उपयोग रख रखाव और लीकेज ना हो इस बारे में ग्रामीणों महिलाओं को समझाया गया।