चांदवा: राज्यसभा सांसद वैधनाथ राम ने किया स्व. शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
चंदवा प्रखंड के जमीरा पंचायत के रक्सी सरना खेल मैदान में दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ।टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैधनाथ राम ने किया। विशिष्ट अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।