खखरेली गांव में झूलते बिजली तार से ग्रामीणों में दहशत, मरम्मत की मांग उठी
Purnea East, Purnia | Apr 6, 2026
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर पंचायत स्थित खखरेली गांव (वार्ड 9) में जर्जर और झूलते बिजली तारों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मुख्य रास्ते पर तार काफी नीचे लटकने से लोग रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। पहले भी करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने विभाग से अतिरिक्त पोल लगाकर तार दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं जेई अनंत कुमार ने जल्द निरीक्