बहरोड़: बहरोड में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, सड़क हादसा दिखाकर LIC बीमा क्लेम हड़पने का था प्लान
Behror, Alwar | Nov 19, 2026 बहरोड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या को सड़क हादसा दिखाकर LIC बीमा क्लेम हासिल करने की योजना थी। बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।