कैथल: मनरेगा के तहत हुए 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की होगी जांच : सांसद नवीन जिंदल
निंसिग गोलीकांड में शहीद हुए किसान मामचंद व लखपत के शहीदी दिवस पर भाकियू चढ़ूनी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाते हुए ऐलान किया कि किसानों को अपने हक पाने व सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करना होगा। सरकार किसानों की चुप्पी को कमजोरी ना समझे, किसान अपने हक के लिए गोली, डंडे खाने के साथ जेल में जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।