कैथल: चीका पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए घर में स्मैक रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
किसी और को नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए उसके घर में स्मैक रखने वाले आरोपी को चीका पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 दिसंबर को थाना चीका पुलिस के एसआई सतीश कुमार की टीम को सूचना मिली कि कल्लर माजरा निवासी जरनैल सिंह के घर में घुसते ही दाहिने तरफ चारा काटने के गन्डासे के पास दीवार की तरफ पड़ी काली चप्पलों में खुले तौर पर चिट