कैथल: राजोंद में प्राइवेट बस की चपेट में आने से युवक की मौत
कैथल: बस चालक ने लापरवाही से मोड पर खड़ी सवारी को कुचला, मौत बस चालक मौका से फरार, पुलिस ने किया मामला दर्ज कस्बा राजौंद में पसंद की ओर से आ रहे प्राइवेट बस चालक ने चौराहे के मोड पर खड़ी सवारी को कुचल दिया। जिससे उसके हाथ पैर टूट गए और बाद में अस्पताल में पहुंचकर मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।